लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में घने कोहरे के कारण कई जगह सड़क हादसे हुए। हादसों में बच्चों समेत आठ की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसों के बाद पुलिस जांच में जुटी है।
सुल्तानपुर में शुक्रवार देर रात पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए एक हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना घने कोहरे के कारण दोस्तपुर के आनपुर के पास हुई। रायबरेली से आजमगढ़ जा रहे मजदूरों से भरी पिकअप को एक अज्ञात ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसके बाद पिकअप पलट गई।
जानकारी के अनुसार, पिकअप चालक वीरू रायबरेली से 14 मजदूरों को लेकर आजमगढ़ जा रहा था। रास्ते में किसी अज्ञात ट्रक ने पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी।









