लोकवाहिनी, संवाददाता,मुंबई। महाराष्ट्र के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों के बारे में मिली खुफिया सूचना के आधार पर रविवार को यवतमाल और अहिल्यानगर जिलों में आतंकी गतिविधियों के मद्देनजर ताबड़तोड़ तलाशी अभियान चलाया। एटीएस ने यवतमाल और अहिल्यानगर जिलों के 21 ठिकानों पर छापेमारी करते हुए पूछताछ के लिए कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
दरअसल, एटीएस को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ युवाओं को आतंकी संगठनों द्वारा संपर्क करके सक्रिय करने की कोशिश की जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि एटीएस ने आधी रात के आसपास शुरू किए गए छापों में दोनों जिलों में 20 से अधिक स्थानों की तलाशी ली और एक दर्जन से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया है। एटीएस ने यवतमाल जिले के पुसद और उमरखेड़ में 14 जगहों और अहिल्यानगर (अहमदनगर) में सात जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। (पेज 6 पर जारी)








