लोकवाहिनी, संवाददाता:दुबई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि तेल की ऊंची कीमतों से परेशान देश अपने तेल का इंतजाम स्वयं करें, क्योंकि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) पर अपना नियंत्रण बनाए हुए है। ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन सहयोगियों के प्रति अपनी निराशा जताई जो कि महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को फिर से खोलने में अमेरिका की मदद करने को तैयार नहीं हैं। ट्रंप ने लिखा, ‘अपने तेल का स्वयं इंतजाम करें।’ उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे देशों को अमेरिका से खरीद करनी चाहिए क्योंकि हमारे पास पर्याप्त मात्रा में तेल है।
ट्रंप की मंगलवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह टिप्पणी ऐसे समय आई जब अमेरिका में पेट्रोल की औसत कीमत चार डॉलर प्रति गैलन से ऊपर पहुँच गई है। ट्रंप ने आगे लिखा, अब आपको अपने लिए खुद लड़ना सीखना होगा; यूएसए (USA) अब आपकी मदद के लिए वहाँ मौजूद नहीं रहेगा—ठीक वैसे ही, जैसे आप हमारे लिए मौजूद नहीं थे।








