सिडको पुलिस का उत्कृष्ट कार्य
संभाजीनगर:छत्रपति संभाजीनगर पुलिस स्टेशन सिडको विशेष पथक ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए विभिन्न स्थानों से खोए हुए, रिक्शा–बस में छूटे हुए तथा चोरी हुए कुल 16 लाख 25 हजार रुपये मूल्य के 101 मोबाइल फोन खोजकर उनके मूल मालिकों को वापस किए।
सिडको पुलिस स्टेशन में इन मोबाइलों को लेकर कई शिकायतें दर्ज थीं। शिकायत मिलते ही पथक ने तकनीकी जांच, प्राप्त गोपनीय माहिती तथा साइबर पुलिस स्टेशन की मदद से खोज अभियान शुरू किया। लगातार प्रयासों के बाद सभी मोबाइल बरामद कर टीम ने नागरिकों को बड़ी राहत दिलाई।









