नागपुर। शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे ने महायुति के विधायकों को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने सोमवार को कहा कि महायुति के एक सहयोगी के 22 विधायक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीब आ गए हैं और पाला बदलने के लिए तैयार हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के संदर्भ में ऐसा कहा है।
आदित्य ठाकरे ने शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का नाम लिए बिना दावा किया, एक पार्टी और दो गुट हैं। एक गुट के 22 विधायक सीएम के करीब आ गए हैं। उनके पास अच्छा फंड है और अब उन्होंने सीएम की धुन पर नाचना शुरू कर दिया है। विधान भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए शिवसेना (यूबीटी) के वर्ली से विधायक ने कहा, 22 विधायक पाला बदलने को तैयार हैं। इन विधायकों में से कोई खुद को उप-कप्तान कहता है। कहा जा रहा है कि उन्होंने उद्योग मंत्री उदय सामंत कर दिया है। विधान भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए शिवसेना (यूबीटी) के वर्ली से विधायक ने कहा, 22 विधायक पाला बदलने को तैयार हैं। इन विधायकों में से कोई खुद को उप-कप्तान कहता है। कहा जा रहा है कि उन्होंने उद्योग मंत्री उदय सामंत को लेकर ऐसा कहा है। पूर्व में शिंदे के नेतृत्व में विद्रोह के बाद शिवसेना विभाजित हो गई थी, जिसके बाद तत्कालीन उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास आघाडी सरकार गिर गई थी। शिवसेना (यूबीटी) ने दावा किया था कि सामंत शिंदे और अजित पवार के साथ राज्य के तीसरे मुख्यमंत्री हो सकते हैं।











