लोकवाहिनी, संवाददाता:रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ में तीन दिवसीय प्रवास पर हैं। रविवार को उन्होंने रायपुर में छत्तीसगढ़ सरकार व अधिकारियों के साथ नक्सल विरोधी अभियानों पर समीक्षा बैठक की।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि 31 मार्च से पहले नक्सलवाद पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार एक भी गोली नहीं चलाना चाहती और आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों का ‘लाल कालीन’ बिछाकर स्वागत करेगी।
अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “सिक्योरिटी स्पेसिफिक स्ट्रेटजी, आधारभूत संरचना, नक्सल फाइनेंशियल नेटवर्क पर प्रहार व आत्मसमर्पण नीति के सकारात्मक परिणाम आए हैं और इस 31 मार्च से पहले नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त हो रहा है।”
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जो छत्तीसगढ़ कभी नक्सली हिंसा का गढ़ था, भाजपा की डबल इंजन सरकार में वह विकास का पर्याय बन चुका है।









