धुळे: धुळे जिले की शिरपूर तालुका के भोरखेडा इलाके में पिछले कुछ दिनों से दहशत मचाने वाले तेंदुए को वन विभाग ने शुक्रवार मध्यरात्रि को सफलतापूर्वक पिंजरे में कैद किया। तेंदुए की दहशत से किसान रात में खेतों में जाने से डर रहे थे और पालतू जानवरों पर हमलों ने भय का माहौल पैदा किया था। किसानों ने तेंदुए की गतिविधियों की जानकारी वन विभाग को दी, जिसके बाद तुरंत टीम मौके पर पहुंची।
वृक्षमित्र शिवाजी राजपूत के ऑक्सिजन पार्क परिसर में पिंजरा और CCTV कैमरे लगाए गए। शुक्रवार मध्यरात्रि को तेंदुए के पिंजरे में फंसे होने का फुटेज मिलने पर वन विभाग की टीम तुरंत पहुंची।
तेंदुए के पिंजरे में कैद होने पर इलाके के सैकड़ों किसान घटनास्थल पर जमा हुए। कई दिनों की चिंता और खौफ के बाद के बाद सभी ने राहत की सांस ली। पकड़ने के बाद तेंदुए की प्राथमिक जांच कर उसे सुरक्षित रूप से धुळे वन्यजीव अस्पताल में ले जाया गया।
वन विभाग ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी वन्य जीव की गतिविधि दिखाई दे तो घबराएं नहीं और तुरंत वन विभाग से संपर्क करें।तेंदुए के पिंजरे में कैद होने के बाद भोरखेडा क्षेत्र फिर से में फिर से शांति छा गई है।






