लोकवाहिनी, संवाददाता:मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला के बीच शुक्रवार को मुंबई में बेहद अहम बैठक हुई। इस बैठक में माइक्रोसॉफ्ट ने मुंबई और महाराष्ट्र में भारी निवेश करने की तैयारी दिखाई है। इस निवेश से महाराष्ट्र में बड़ी मात्रा में रोजगार पैदा होगा। कहा जा रहा है कि इससे कई लोगों को नौकरियाँ मिलेंगी।
सरकार माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर महाराष्ट्र में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर जीसीसी (ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) नामक एक महत्वाकांक्षी परियोजना स्थापित करने की कोशिश कर रही है। मीडिया से बात करते हुए देवेन्द्र फडणवीस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, यह केंद्र लगभग 20 लाख वर्ग फ़ीट पर बनाया जाएगा। इस केंद्र से 45 हज़ार लोगों को सीधे रोजगार मिलने की संभावना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस निवेश से कुल 15 लाख नौकरियाँ पैदा करने का लक्ष्य है। इस बैठक में महाराष्ट्र को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) हब बनाने को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। इस बात पर भी गहन चर्चा हुई कि एआई सह-पायलट का उपयोग अपराध नियंत्रण, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और कृषि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कैसे किया जा सकता है। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने सत्या नडेला के समक्ष माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग कर अपराध नियंत्रण का उदाहरण प्रस्तुत किया।









