नई दिल्ली। चीनी रोबोट और कोरियन ड्रोन को अपना प्रोजेक्ट बताने वाली गलगोटियास यूनिवर्सिटी को एआई इम्पैक्ट समिट 2026 से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। गलगोटियास यूनिवर्सिटी के स्टॉल की बिजली काट दी गई। यह सब एक चाइनीज रोबोटिक डॉग के प्रदर्शन को लेकर हुए विवाद के चलते हुआ, जिसे यूनिवर्सिटी ने अपना बता दिया था।
इसके बाद यूनिवर्सिटी को इस हाई-प्रोफाइल समिट से बाहर जाने के लिए कहा गया। यूनिवर्सिटी ने भी अब एआई समिट से बाहर निकल जाने की पुष्टि कर दी है। चीनी रोबोट और कोरियन ड्रोन को अपना प्रोजेक्ट बताने वाली गलगोटियास यूनिवर्सिटी को इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट एक्सपो से बाहर निकाल दिया गया है। आयोजकों ने पहले यूनिवर्सिटी के पवेलियन की बिजली काटी, फिर ताला लगाकर बैरिकेडिंग कर दी गई।
यह कार्रवाई उस वीडियो के वायरल होने के बाद हुई है, जिसमें यूनिवर्सिटी ने एक चाइनीज कंपनी के रोबोटिक डॉग को अपनी खुद की खोज बताया था। चीनी रोबोट डॉग के साथ ही यूनिवर्सिटी ने कोरियन कंपनी के एक ड्रोन को भी अपना बताया था। इस मामले पर कांग्रेस ने कहा कि सरकार ने देश की इमेज खराब की है। चीनी मीडिया ने हमारा मजाक उड़ाया है। यह भारत के लिए वाकई शर्मिंदगी की बात है। वीडियो में यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर नेहा सिंह कह रही हैं कि इस रोबोटिक डॉग का नाम ‘ओरियन’ है और इसे गलगोटियास यूनिवर्सिटी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने तैयार किया है। (पेज 6 पर)












