नागपूर:राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी की नगरसेविका आभा पांडे ने वरिष्ठ नेता अजित पवार के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। आभा पांडे ने बताया कि जब वे नागपुर पालिका से पार्टी की एकमात्र नगरसेविका के रूप में चुनी गईं, उस समय उन्हें अजित पवार का फोन आया था। पवार ने उन्हें कहा था कि “राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी का तू दिवा जलाया है।” इस प्रेरणादायी फोन ने उन्हें राजकारण में आत्मविश्वास और मार्गदर्शन दिया।
आभा पांडे ने कहा कि अजित पवार के मार्गदर्शन, संवेदनशील नेतृत्व और दूरदर्शी दृष्टिकोण ने उन्हें हमेशा प्रेरित किया। उनके अचानक निधन से उन्हें और पार्टी के अन्य नेताओं को गहरा धक्का लगा है। इस कठिन समय में आभा पांडे भावनाओं पर काबू नहीं रख सकीं और अश्रू अनावर हो गए।
उन्होंने कहा कि अजित पवार ने न केवल महाराष्ट्र के राजनीति में बल्कि युवा नेताओं और महिला नेताओं के जीवन में भी अमिट छाप छोड़ी है। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। आभा पांडे ने पार्टी की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि उनके परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति मिले। राज्यभर में उनके निधन से शोक की लहर है और राजनीतिक व समाजिक नेता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।









