नागपुर: आपला माणूस फाउंडेशन, नागपुर की ओर से 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में महिलाओं के सशक्तिकरण, सम्मान और समाज में उनकी भूमिका पर चर्चा सत्र के साथ विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में नागपुर महानगरपालिका की महापौर नीता ताई ठाकरे तथा उपमहापौर लीला ताई हाथीवेढ विशेष महिला अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी.
इसके अलावा सुधीर शिक्षण संस्था, नागपुर की अध्यक्ष संगीता राजेश मासुरकर और उपाध्यक्ष ऐश्वर्या स्वप्नील रहाटे भी कार्यक्रम में सहभागी होंगी.कार्यक्रम का आयोजन आपला माणूस फाउंडेशन व मित्र परिवार, नागपुर द्वारा किया गया है. यह कार्यक्रम रविवार, 8 मार्च को सुबह 10 बजे सर्वश्री माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय, सर्वश्री नगर, दिघोरी, नागपुर में आयोजित किया जाएगा।







