नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित एक भावनात्मक चुनौती पर सुनवाई की। इस बीच सभी की नजर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर रही। वह भी कोर्ट में मौजूद थीं। ममता बनर्जी ने कोर्ट से बोलने की इजाजत मांगते हुए कहा कि क्या मैं बोल सकती हूँ? मैं राज्य से ताल्लुक रखती हूँ।
उन्होंने कहा कि हमें कहीं भी इंसाफ नहीं मिल रहा है। हमने 6 बार चुनाव आयोग को पूरी डिटेल्स के साथ चिट्ठी लिखी। मैं बहुत सामान्य परिवार से आती हूँ, इंसाफ रो रहा है, मैं अपनी पार्टी के लिए नहीं लड़ रही हूँ। इन दलीलों पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से जवाब तलब किया है। अब इस पर अगली सुनवाई 9 फरवरी को होगी। ममता ने सुनवाई के दौरान कोर्ट में कहा कि एसआईआर (SIR) का मकसद वोट डिलीट करना है, जोड़ना नहीं है।









