नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को क्लोज क्वार्टर बैटल (CQB) कार्बाइन और हैवी वेट टॉरपीडो की खरीद के लिए कुल 4,666 करोड़ रुपये की लागत के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए।
मंत्रालय ने बताया कि भारत फोर्ज लिमिटेड (Bharat Forge Ltd) और पीएलआर सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड (PLR Systems Pvt Ltd) के साथ 2,770 करोड़ रुपये की युद्धक कार्बाइन और सहायक उपकरणों के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए।
भारतीय सेना और नौसेना के लिए 4.25 लाख से अधिक क्लोज क्वार्टर बैटल कार्बाइन और उससे जुड़े उपकरण खरीदे जाएंगे। इसके लिए करीब 2,770 करोड़ रुपये का अनुबंध भारत फोर्ज लिमिटेड और पीएलआर सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ किया गया है। यह कार्बाइन पुराने हथियारों की जगह लेगी और सैनिकों को नजदीकी मुकाबले में ज्यादा सटीक और तेज मारक क्षमता देगी।









