नागपुर:महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे ने कहा कि नागपुर हो या मुंबई, भाजपा हर जगह मजबूत रहेगी। जहां भाजपा मजबूत है वहां भाजपा लड़ेगी और जहां शिवसेना मजबूत है वहां शिवसेना लड़ेगी यह फैसला शीर्ष स्तर पर हो चुका है।
उन्होंने आगे बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में राजस्व कानूनों में बड़े सुधार किए गए हैं। अब घर नियमित करने के लिए केवल प्रीमियम भरना होगा, सनद और दफ्तरों के चक्कर अब खत्म होंगे। पांदण सड़क योजना, 500 में विरासत संपत्ति बंटवारा और 2011 से पहले बसे लोगों को पट्टा जैसे फैसलों से लाखों परिवारों को लाभ मिलेगा।बावनकुळे ने दावा किया है कि भाजपा–शिवसेना महायुति 51% से अधिक मतों के साथ 29 महानगरपालिकाओं में जीत दर्ज करेगी, जबकि विपक्ष के पास विकास का कोई एजेंडा ही नहीं है।











