नवी मुंबई:नवी मुंबई महानगरपालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने विजयी उम्मीदवारों का अभिनंदन करने के लिए नवी मुंबई का दौरा किया और मंत्री गणेश नाईक के नेतृत्व में मिली इस जीत की सराहना की।
रवींद्र चव्हाण ने कहा कि नवी मुंबई की जनता ने गणेश नाईक के नेतृत्व पर पुनः भरोसा जताया है, जो वास्तव में सराहनीय है। उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा हमेशा युवा पीढ़ी को अवसर प्रदान करती रही है और आगे भी ऐसा ही करती रहेगी।
इस अवसर पर गणेश नाईक के एफएसआय (FSI) संबंधी किए गए प्रयासों का उल्लेख करते हुए चव्हाण ने कहा कि उनकी मांग उचित है और उसे पूरा करने के लिए प्रशासन पूरी कोशिश करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि नवी मुंबई में कई विकास परियोजनाएँ प्रस्तावित हैं और उनका उद्देश्य शहर के विकास को और तेज गति देना है।
चव्हाण ने इस बात पर जोर दिया कि भाजपा का यह विजय न केवल पार्टी के लिए बल्कि नवी मुंबई की जनता के लिए भी विकास और बेहतर प्रशासन की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है। जनता ने स्पष्ट रूप से यह संदेश दिया है कि वे गणेश नाईक के नेतृत्व में विकास और पारदर्शिता की दिशा में विश्वास रखते हैं।












