नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में 2026-2027 का बजट पेश किया। वे 85 मिनट बोलीं, लेकिन आम आदमी के लिए कोई बड़ा ऐलान नहीं किया। बजट में टैक्सपेयर्स को इनकम टैक्स स्लैब के मोर्चे पर कोई राहत नहीं मिली है। इस बार इनकम टैक्स स्लैब में वित्त मंत्री ने कोई भी बदलाव नहीं किया है। यानी कि अगला बदलाव होने तक पुरानी व्यवस्था लागू रहेगी।
मौजूदा समय में टैक्सपेयर्स के पास ओल्ड टैक्स रिजीम और न्यू टैक्स रिजीम के तहत आईटीआर फाइल करने का विकल्प है। बजट के दौरान वित्त मंत्री ने इनकम टैक्स एक्ट (आईटी एक्ट 2025) पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि नया इनकम टैक्स एक्ट (आईटी एक्ट 2025) एक अप्रैल 2025 से लागू होगा। बजट में रिवाइज्ड रिटर्न, आईटीआर-1 और आईटीआर-2 को फाइल करने की डेडलाइन बढ़ाने को लेकर भी ऐलान किए। हालांकि टैक्स फाइल करने में सहूलियत दी। रियल एस्टेट और आयुर्वेदिक एम्स जैसी नई बातें कही हैं।
बजट भाषण में कोई सीधा चुनावी ऐलान भी नहीं था। वे लोकसभा में तमिलनाडु की प्रसिद्ध कांचीपुरम साड़ी पहनकर पहुंची थीं, लेकिन इसी साल होने वाले पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी चुनाव पर सीधा असर डालने वाली घोषणाएं नहीं कीं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहले बजट में सीतारमण ने जियो-पॉलिटिक्स और चुनौतियों की बात कही और देश का रक्षा बजट 6.81 लाख करोड़ से बढ़ाकर 7.85 लाख करोड़ यानी 15.2% की बढ़ोतरी।
हथियार खरीदी और आधुनिकीकरण पर पिछले साल के 1.80 लाख करोड़ के मुकाबले इस साल 2.19 लाख करोड़ खर्च होंगे, यानी 22% की बढ़ोतरी।
हाईस्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा। इनमें:
मुंबई-पुणे
पुणे-हैदराबाद
हैदराबाद-बेंगलुरु
हैदराबाद-चेन्नई
चेन्नई-बेंगलुरु
दिल्ली-वाराणसी
वाराणसी-सिलीगुड़ी
आयुर्वेदिक एम्स खोले जाने की घोषणा
मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए 5 मेडिकल हब भी बनेंगे। 5 लाख से ज्यादा आबादी वाले टियर-2 और टियर-3 शहरों के विकास के लिए 12.2 लाख करोड़ खर्च करने का ऐलान। 15 हजार सेकेंडरी स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब्स बनाई जाएंगी। करीब 800 जिलों में लड़कियों के लिए हॉस्टल बनेंगे। हर जिले में एक हॉस्टल बनाया जाएगा।












