8 गुंडों ने किया कुल्हाड़ी–लाठी से हमला
दिनदहाड़े गुंडों का कहर, सुरक्षा कहाँ?
हैवानीयात की हद तब हुई जब ८ गुंडों ने गुरुग्राम में डिलीवरी बॉय अभिषेक पर कुल्हाड़ी-लाठी से जानलेवा हमला किया. cctv फुटेज मे साफ दिख रहा है. किस तरह से ८ गुंडे बदमाश एक कार से आते है और दुपाहिय गाडीपर बैठे अभिषेक को टक्कर मारते है. और फिर उनकी हैवानीयत सुरू होती है, अभिषेक को कुल्हाड़ी-लाठी से बेदम मारा जात है.
इससे साफ दिखता है की आम जनता की सुरक्षा का इस देश मे कोई भरोसा नही. कही भी कोई भी दिन दहाडे किसीको भी मारकर चला जात है. अब इस घटना मे अभिषेक को क्यों मारागया और वो ८ अपराधी कौन थे इसका पता तो पुलिस ही बाता पायेगी, लेकिन क्या सामान्य नागरिक सुरक्षित है? इस घटना के बाद ये सबसे बडा सवाल है.











