लोकवाहिनी, संवाददाता मुंबई। महाराष्ट्र के 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव के लिए मतदान शनिवार को सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ था। इस चुनाव में 731 जिला परिषद सीटों और 1,462 पंचायत समिति सीटों के लिए कुल 7,438 उम्मीदवार मैदान में हैं।
रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर, छत्रपति संभाजीनगर, परभणी, धाराशिव और लातूर की जिला परिषदों तथा उनके अंतर्गत आने वाली पंचायत समितियों में प्रतिनिधि चुनने के लिए मतदान हुआ है। मतगणना आज सुबह 10 बजे से शुरू होगी, जिसके बाद आदर्श आचार संहिता हटा ली जाएगी।
यह मतदान मुख्य रूप से 5 फरवरी को होना था, लेकिन 28 जनवरी को उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान दुर्घटना में मृत्यु और इसके बाद तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।









