लोकवाहिनी, संवाददाता गांधीनगर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि अभी आप हार से थकिए मत। अभी तो आपको बंगाल और तमिलनाडु में भी हारना है।
अहमदाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने कहा कि साल 2029 में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। अमित शाह अहमदाबाद नगर निगम के 330 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा, 2029 में फिर एक बार पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी।









