मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार को उम्मीद है कि संघर्ष के बीच पश्चिम एशिया में फंसे भारतीय अगले दो-तीन दिनों में लौट आएंगे।
बजट सत्र के दौरान महाराष्ट्र विधान परिषद को संबोधित करते हुए फडणवीस ने कहा कि केंद्र सरकार भारतीयों को वापस लाने की पहल कर रही है, जबकि राज्य सरकार मराठी मंडलों के माध्यम से पश्चिम एशिया के लोगों के संपर्क में है। राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम एशियाई देशों में फंसे भारतीयों की मदद के लिए एक हेल्पलाइन नंबर और एडवाइजरी (सलाह) जारी की गई है।













