मुंबई। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है। 89 साल के धर्मेंद्र ने सोमवार दोपहर अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार वील पाल श्मशान भूमि में हुआ। बेटे सनी देओल ने भी मुखाग्नि दी। धर्मेंद्र के जुहू स्थित आवास से एक एम्बुलेंस और कई कार रवाना हुईं तथा हेमा मालिनी, एशा देओल, आमिर खान, अमिताभ बच्चन, सलमान खान, संजय दत्त समेत कई सेलेब्स को श्मशान घाट पर देखा गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन को एक युग के अंत का संकेत कहा है। दोपहर में उनके घर के बाहर एम्बुलेंस पहुंची थी और विले पार्ले श्मशान भूमि में सिक्योरिटी बढ़ा दी गई थी। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर एम्बुलेंस से श्मशान घाट पहुंचाया गया। दोपहर करीब 1 बजे धर्मेंद्र के घर के बाहर एम्बुलेंस पहुंची। घर के बाहर बैरिकेडिंग, सिक्योरिटी बढ़ाई गई थी। 1 बजकर 10 मिनट पर धर्मेंद्र के निधन की जानकारी दी। धर्मेंद्र कुछ समय से बीमारियों से जूझ रहे थे। 10 नवंबर को उन्हें सांस लेने में दिक्कत आई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया। इस दौरान उन्हें वेंटिलेटर में रखा गया।
मीडिया में उनके निधन की खबर भी आई, जिसे परिवार ने नकार दिया। 12 नवंबर को धर्मेंद्र को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया था और डॉक्टर्स ने घर पर ही उनके आगे के इलाज की बात कही थी। करण जौहर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा यह एक युग का अंत है। एक दिग्गज अभिनेता मुख्यधारा सिनेमा में एक ‘नायक’ का अवतार अविश्वसनीय रूप से सुंदर और परदे पर सबसे गूढ़ उपस्थिति। वह भारतीय सिनेमा की एक वास्तविक किंवदंती हैं और हमेशा रहेंगे। सिनेमा के इतिहास के पन्नों में परिभाषित और समृद्ध रूप से मौजूद हैं। लेकिन सबसे बढ़कर वह सबसे अच्छे इंसान थे। हमारे फिल्म उद्योग में हर कोई उन्हें बहुत प्यार करता था। पंजाब में 1935 में जन्मे धर्मेंद्र का असली नाम धरम सिंह देओल था और उनका फिल्मी करियर छह दशक से ज़्यादा का रहा, जिसमें उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया।











