लोकवाहिनी, संवाददाता ढाका। बांग्लादेश में शेख हसीना के विरोधी नेता उस्मान हादी की मौत के बाद हिंसा भड़क गई। इस दौरान ढाका के नजदीक भालुका में ईशनिंदा के आरोप में हिंदू समुदाय के एक व्यक्ति की पीटकर हत्या कर दी गई और पेड़ से लटकाकर उसके शव को आग लगा दी गई। यह देश में धार्मिक अल्पसंख्यक के खिलाफ हिंसा की नवीनतम घटना है।
जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति की पहचान दीपचंद दास (25) के रूप में हुई, जो मयमनसिंह शहर में एक कारखाने में काम करते थे। एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, युवक के शव को नग्न करके एक पेड़ से लटका कर आग लगा दी। मृतक की पहचान दीपचंद दास के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार रात भालुका में हुई।











