लोकवाहिनी, संवाददाता नागपुर। टी20 के कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बेहतरीन खिलाड़ी के साथ उन्होंने हर मैदान में भारत को जीत दिलाई है परंतु पिछले कुछ समय से उनका खराब फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है। सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या वह 21 जनवरी को विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (वीसीए) जामठा स्टेडियम में खेले जाने वाले आगामी मैचों में मिस्टर 360 का अपना दर्जा वापस हासिल कर पाएंगे।
आंकड़ों के अनुसार, सूर्यकुमार के लिए 2025 निराशाजनक रहा है। इस साल खेले गए 21 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनका औसत प्रति पारी मात्र 19 रन रहा है और उन्होंने कुल 123 रन बनाए हैं। हालांकि उनका स्ट्राइक रेट संतोषजनक है, लेकिन निरंतरता की कमी साफ तौर पर दिखाई देती है। भारतीय टी20 कप्तान और आक्रामक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इस समय अपने करियर के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। लगातार खराब फॉर्म, बढ़ते दबाव और 2026 टी20 विश्व कप से पहले चयनकर्ताओं की चिंताओं के बीच, सूर्यकुमार इस समय चर्चा का केंद्र बने हुए हैं।
2024 में उनके द्वारा बनाए गए रनों की तुलना में उनका वर्तमान प्रदर्शन चयनकर्ताओं के लिए चिंताजनक है। भारतीय खिलाड़ियों ने रविवार, 18 जनवरी की सुबह अभ्यास भी किया। सूर्यकुमार यादव ने भी अपनी फॉर्म वापस पाने के लिए जमकर अभ्यास किया।












