नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर जारी बातचीत के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत की। दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा की। पीएम मोदी और ट्रंप ने व्यापार, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों, ऊर्जा, रक्षा और सुरक्षा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया। दोनों नेता साझा चुनौतियों को समाधान करने और साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए।
डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी के बीच बातचीत ऐसे समय में हुई है जब दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में ट्रेड डील फाइनल करने पर चर्चा कर रहे हैं। ट्रंप के हालिया बयानों को देखें तो वो यह कह चुके हैं कि जल्द ही अमेरिका और भारत का ट्रेड डील फाइनल हो जाएगा।
अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जेम्सन प्रॉर ने कहा है कि भारत ने अमेरिकी पक्ष को अब तक के सबसे बेहतर प्रस्ताव दिए हैं। वाशिंगटन डीसी में सीनेट की एक उपसमिति की बैठक में उन्होंने खुलासा किया कि अमेरिकी व्यापार दल इस समय भारत में मौजूद है और कृषि क्षेत्र से जुड़ी बाधाओं पर चर्चा कर रहा है।
भारत अपना कृषि और डेयरी सेक्टर अमेरिका के लिए नहीं खोलना चाहता। भारत में करोड़ों लोगों की आजीविका दूध उत्पादन से चलती है। जेम्सन प्रॉर ने भारत की सराहना करते हुए कहा कि बातचीत के दौरान भारत का रुख आगे बढ़कर रहा है। (पेज 6 पर)












