अबू धाबी। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 25.20 करोड़ में खरीदा। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी और तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। ग्रीन ने अपने ही देश के मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्हें 2024 में केकेआर ने ही 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था।
ऋषभ पंत (27 करोड़) आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। मिनी ऑक्शन में अनकैप्ड (Uncapped) खिलाड़ियों पर धनवर्षा हुई। प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 14.20-14.20 करोड़ में खरीदा। दोनों सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए।
जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी को 8.40 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। कई बड़े नामों के लिए कुछ खास बोली नहीं लगी। वेंकटेश अय्यर को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 7 करोड़ रुपये में खरीदा। (पेज 6 पर शेष)











