नागपुर। भारतीय जल संसाधन संस्था नागपुर केंद्र व लोकवाहिनी समूह द्वारा 16 से 22 मार्च तक ‘जलजागृति सप्ताह’ का आयोजन किया गया है। सभी कार्यक्रमों में छात्रों व नागरिकों से शामिल होने का आवाहन संस्था के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण महाजन, सचिव इंजी. राजेश ढोमने, और कोषाध्यक्ष इंजी. रविकांत पैठणकर ने किया है।
16 मार्च: विदर्भ के सभी स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी जल शपथ लेंगे। जल शपथ का फोटो मोबाइल नंबर 9604585858 पर भेजने पर उसे लोकमत समाचार में प्रकाशित किया जाएगा।
17 से 20 मार्च: चित्रकला व निबंध स्पर्धा का आयोजन किया गया है। विद्यार्थी अपनी चित्रकला व निबंध की प्रविष्टियां 20 मार्च तक लोकमत कार्यालय, 356, राधा एन्क्लेव, गांधी नगर, नागपुर में जमा कर सकते हैं।
16 से 20 मार्च: परिवारों के लिए ‘जल शपथ सेल्फी स्पर्धा’ रखी गई है। सेल्फी व्हाट्सएप नंबर 9604585858 पर भेज सकते हैं।
20 मार्च: सुबह साढ़े 8 बजे अंबाझरी तालाब से फुटाला तालाब तक ‘वॉटर रन’ स्पर्धा आयोजित है। इस स्पर्धा में आप परिवार के साथ शामिल हो सकते हैं।
22 मार्च: ‘विश्व जल दिवस’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।









