अरुण केदार के नेतृत्व में नागपुर के वेरायटी चौक पर प्रदर्शन
जय विदर्भ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण केदार के नेतृत्व में नागपुर के वेरायटी चौक पर अलग विदर्भ की मांग को लेकर बोंबाबोंब आंदोलन किया गया। इस दौरान अरुण केदार ने कहा कि शीतकालीन अधिवेशन में विदर्भ की कई अहम समस्याओं पर सरकार ने ध्यान नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार गंभीरता से काम नहीं कर रही है, इसी कारण यह आंदोलन किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाली 22 तारीख को निकाला जाने वाला मोर्चा बड़े पैमाने पर होगा। आइए सुनते हैं उन्होंने इस दौरान क्या कहा।











