मुंबई। मुंबई स्थित राजभवन में आयोजित समारोह में जिष्णु देव वर्मा ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के तौर पर शपथ ली। मुंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश चंद्रशेखर ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर राज्यपाल को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार एवं अन्य मान्यवर उपस्थित थे।









