लोकवाहिनी संवाददाता:गढ़चिरौली। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन संस्था (आत्मा) एवं राज्य शासन के कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गढ़चिरौली स्थित राजकीय कृषि महाविद्यालय परिसर में गुरुवार, 5 फरवरी से 9 फरवरी 2026 तक ‘कोया कृषि कुंभ 2026’ का आयोजन किया गया है।
इस दौरान कृषि उत्पाद विक्रय मेला, खरीदार-विक्रेता सम्मेलन, परिसंवाद, साथ ही किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं व उपक्रमों की जानकारी, शोध आधारित कृषि तकनीक, नवाचारपूर्ण प्रबंधन, प्रगतिशील किसानों के अनुभव, बाजार प्रबंधन तथा कृषि पूरक व्यवसायों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।
इस भव्य कार्यक्रम का उद्घाटन कल यानी गुरुवार, 5 फरवरी को दोपहर 12 बजे राज्य के कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे के हाथों किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस करेंगे।









