लोकवाहिनी, संवाददाता:मारेडुमिल्ली। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामाराजू ज़िले में मंगलवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में शीर्ष नक्सली कमांडर माडवी हिडमा और उसकी पत्नी समेत छह माओवादी मारे गए। हिडमा भारत के सबसे वांछित कमांडरों में से एक था, जिस पर 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। वह एके-47 राइफल लेकर चलता था और चार चक्रों की सुरक्षा से घिरा रहता था। उसके खूनी इतिहास में 27 से ज़्यादा बड़े हमले शामिल हैं।
पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। कई हमलों के कथित सूत्रधार हिडमा की मौत को छत्तीसगढ़ पुलिस ने उग्रवाद के ताबूत में आखिरी कील क़रार दिया। अल्लूरी सीतारामाराजू ज़िले के पुलिस अधीक्षक (एस पी) अमित बरदार ने बताया कि मुठभेड़ सुबह साढ़े छह से सात बजे के बीच मरेडुमिल्ली मंडल के जंगली इलाके में हुई। एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, आज सुबह साढ़े छह से सात बजे के बीच मरेडुमिल्ली मंडल इलाके में माओवादियों और पुलिस दल के बीच गोलीबारी हुई। मुठभेड़ के दौरान छह माओवादी मारे गए। इस गोलीबारी में दो महिलाएं और चार पुरुष मारे गए।
विश्वसनीय सूत्रों और जांच के आधार पर पुलिस ने पुष्टि की कि हिडमा, उसकी पत्नी मदकम राजे, देवे, लकमल (चैतू), मल्ला (मल्लालू) और कमलू (कमलेश) मारे गए। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो एके-47 पुलिस ने बताया कि पिछले कुछ हफ़्तों राइफ़ल, एक पिस्तौल, एक रिवॉल्वर में मिली खुफिया सूचनाओं से आंध्र और एक सिंगल बोर हथियार, कई प्रदेश-छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर इलेक्ट्रिकल और नॉन-इलेक्ट्रिकल माओवादी गतिविधियों में वृद्धि के संकेत डेटोनेटर, फ्यूज वायर, सात किट बैग मिले थे, जिसके कारण तलाशी और अन्य सामान ज़ब्त किया। विज्ञप्ति अभियान तेज़ कर दिया गया था। में कहा गया, आसपास के इलाकों में पूरी तरह से सफ़ाए के लिए तलाशी अभियान जारी है ताकि आगे माओवादी गतिविधियों को रोका जा सके।’
एसपी के अनुसार, यह पुलिस विभाग की विभिन्न शाखाओं द्वारा चलाया गया एक संयुक्त अभियान था। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आंध्र प्रदेश खुफिया विभाग के एडीजीपी महेश चंद्र लड्ढा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लगातार दबाव के कारण कुछ बटालियनों के माओवादी आंध्र प्रदेश में जाने की योजना बना रहे थे। इसके मद्देनज़र पुलिस उनकी गतिविधियों पर कड़ी और निरंतर नज़र रख रही थी। लड्ढा ने कहा, ‘पिछले दो दिनों से हमें बहुत ही विशिष्ट खुफिया जानकारी मिल रही थी कि कुछ शीर्ष माओवादी नेता राज्य में प्रवेश कर रहे हैं और आंदोलन को पुनर्जीवित करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि छहों माओवादियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।








