लोकवाहिनी, संवाददाता:मुंबई। महाराष्ट्र में बजट सत्र के दौरान विधान भवन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने परिसर में व्यापक जांच शुरू की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला और शुरुआती जांच में बम की धमकी अफवाह पाई गई। विधानसभा और विधान परिषद का भवन दक्षिण मुंबई के नरीमन पॉइंट में स्थित है।
बजट सत्र 23 फरवरी को शुरू हुआ था और 25 मार्च को समाप्त होगा। विधानसभा का शीतकालीन सत्र नागपुर में आयोजित किया जाता है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि परिसर को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए मिली थी। सूचना मिलते ही तुरंत सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत जांच शुरू कर दी गई। (पेज 6 पर)









