मोमिनपुरा इलाके में सलीम गैरेज पर पुलिस का छापा
नागपुर :नागपुर शहर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गैर-कानूनी नायलॉन मांजा बेचने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया है। तकिया दीवानशाह मोमिनपुरा में सलीम गैराज पर छापेमारी में आरोपी मोहम्मद सलीम अंसारी (22) के पास से 66,000 रुपये का नायलॉन मांजा का स्टॉक जब्त किया गया।
इसमें TUN TUN और MONO KITE HERO PLUS ब्रांड के कुल 60 मांजे शामिल हैं। जब पता चला कि वे सरकारी प्रतिबंध का उल्लंघन करके गैर-कानूनी तरीके से स्टॉक कर रहे थे और बेच रहे थे, तो पंचनामा कर सामान ज़ब्त कर लिया गया।
आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 223 और एनवायरनमेंट प्रोटेक्शन एक्ट 1986 के तहत केस दर्ज किया गया है । पुलिस आयुक्त रवींद्र कुमार सिंघल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई और मामले की आगे की जांच चल रही है।












