पुलिस की बड़ी सफलता: 12 लाख नकदी और एक्टिवा चोरी का आरोपी पकड़ा गया
सायबर सेल की मदद से कार्रवाई—और मामलों के खुलासे की उम्मीद
नागपुर पुलिस की घरफोड़ विरोधी पथक ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 70 से अधिक घरफोड़ियों में वांछित कुख्यात चोर राम उर्फ ‘स्पायडर’ दिनेश मडावी को मेडिकल कॉलेज परिसर के पास से गिरफ़्तार किया।
सालई निवासी यह सराईत आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचता फिर रहा था, लेकिन गुप्त सूचना पर टीम ने उसे घेरकर दबोच लिया। पूछताछ में उसने नागपुर के कई थाना क्षेत्रों में हुई गंभीर चोरी की वारदातें कबूल कीं। जांच में स्पष्ट हुआ कि उसने कोतवाली में 12 लाख रुपये, सीताबर्डी में 2.80 लाख रुपये नकद और अंबाझरी क्षेत्र से एक एक्टिवा मोपेड चोरी की थी। इसके अलावा, शेगाव में 2 लाख की घरफोड़ भी सामने आई है।











