तीन पीड़ित महिलाओं को मुक्त कराया
₹3.41 लाख के सामान जब्त, आरोपीयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी
नागपुर शहर पुलिस ने गुन्हेशाखा सामजिक सुरक्षा विभाग की सक्रियता से मानव तस्करी और व्यवसायिक लैंगिक शोषण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। “ऑपरेशन शक्ति” के तहत 3 फरवरी से 4 फरवरी, 2026 के बीच पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान उन्हें वानाडोंगरी, एम.आई.डी.सी., हॉटेल एम.एच. 40, संगम रोड पर संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिली।
पुलिस ने रेड के दौरान चार आरोपियों को धर दबोचा – निखील निलकंठ सोनवणे (27), योगेश कैलास ठाकरे (38), हर्षल कैलास ठाकके (38), और संतोष गणपत बिसेन (32)। आरोपियों ने पीड़ित महिलाओं से जबरन देहव्यवसाय करवाकर आर्थिक लाभ कमाया। इस कार्रवाई में तीन पीड़ित महिलाओं को सुरक्षित मुक्त कराया गया।
आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने ₹2,500 नकद, दो मोबाइल फोन, एक ह्युंडई आई20 कार और अन्य सामग्री जब्त की, जिसकी कुल कीमत लगभग ₹3,41,330 है। आरोपीयों के खिलाफ भा.न्या.सं. की धारा 143(2)(3) और अनैतिक देहव्यवसाय प्रतिबंधक अधिनियम की धाराओं 3,4,5 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस आयुक्त रविन्द्रकुमार सिंगल, सहायक पुलिस आयुक्त नविनचंद्र रेड्डी और वसंत परदेशी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई हुई। पुलिस ने कहा कि आरोपीयों की तलाश और आगे की जांच जारी है।







