बीड:महाराष्ट्र के बीड़ ज़िले के गेवराई तहसील के नांदगांव में ग्राम पंचायत के सिपाही जालिंदर सुरवसे पर जानलेवा हमला करने की घटना सामने आई है।
जालिंदर सुरवसे पर गांव के आठ से दस लोगों ने लाठी, लकड़ी के डंडे और लोहे की रॉड से बेरहमी से हमला किया गया। इस हमले में सुरवसे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और फिलहाल उनका इलाज बीड़ जिला अस्पताल में चल रहा है।
बताया जा रहा है, कि यह मारपीट गांव की एक महिला से छेड़छाड़ के आरोपों के चलते हुई। सुरवसे की ओर से शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद तलवाडा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया जा रहा है।वही, जालिंदर सुरवसे और उनके परिजनों का कहना है कि हमला करने वाले लोग अब भी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिसके चलते उनका परिवार भयभीत है।












