फ्रिज कॉम्प्रेसर विस्फोट से लगी भीषण आग
सेक्टर 4 के घर में फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक्स जलकर खाक
ऐरोली अग्निशमन दल ने तुरंत काबू पाया
कोई जान-माल की हानि नहीं, लेकिन आर्थिक नुकसान बड़ा
नवी मुंबई:ऐरोली सेक्टर 4 में 27 फरवरी की सुबह एक धक्कादायक घटना हुई। पी ग्रुप के एक घर में रखे फ्रिज के कॉम्प्रेसर में अचानक विस्फोट होने से घर में भीषण आग लग गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फ्रिज में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद कॉम्प्रेसर फट गया और आग की लपटें कुछ ही क्षणों में पूरे घर में फैल गईं। घर का फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य वस्तुएं जलकर खाक हो गईं, जिससे बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही ऐरोली अग्निशमन दल के पथक मौके पर पहुंचे। सहाय्यक केंद्र अधिकारी संदेश चेन्ने, अग्निशामक प्रणेता नवनाथ गरुड, समीर परब और उनके सहकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर नियंत्रण पाया। सुदैव से इस दुर्घटना में कोई जीवनहानि नहीं हुई।
प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आग का कारण शॉर्ट सर्किट था। इस घटना के बाद सेक्टर 4 के आसपास के निवासियों में भय का माहौल बना हुआ है। प्रशासन ने नागरिकों से विज्ञ उपकरणों की नियमित जाँच, निकृष्ट वायरिंग का प्रयोग न करने, और पुराने उपकरणों की समय-समय पर देखभाल करने का आग्रह किया है।यह घटना याद दिलाती है कि घरों में विद्युत उपकरणों की सुरक्षा कितनी महत्वपूर्ण है और समय रहते उचित सावधानी अपनाना आवश्यक है।








