प्रारंभिक चरण में देश के 16 प्रमुख शहरों से सीधा संपर्क
नवी मुंबई में बहुप्रतीक्षित अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा आज, 25 दिसंबर से यात्रियों के लिए औपचारिक रूप से शुरू हो चुका है। उद्घाटन के पहले दिन, सुबह 8 बजे बेंगलुरु से आने वाली इंडिगो फ्लाइट पहली लैंडिंग करेगी। वहीं, नवी मुंबई से हैदराबाद के लिए पहली उड़ान भी शुरू होगी।
शुरुआती चरण में, इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस और आकासा एयर के माध्यम से देश के 16 प्रमुख शहरों से सीधे संपर्क स्थापित किया जाएगा। इनमें दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता जैसे महत्वपूर्ण शहर शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, पहले दिन लगभग 4,000 यात्रियों को सुविधा मिलने का अनुमान है। इससे मुंबई हवाई अड्डा और आसपास के क्षेत्र में हवाई यात्रा का दबाव कम होने की उम्मीद है।
नवी मुंबई हवाईअड्डा आधुनिक सुविधाओं और बेहतर यात्री अनुभव को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। यात्रियों को बेहतर सुरक्षा, तेज चेक-इन प्रक्रिया और आरामदायक लाउंज सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा, हवाईअड्डे का डिज़ाइन और यात्री सेवा प्रबंधन अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप है।
विशेषज्ञों का मानना है कि नवी मुंबई हवाईअड्डा न केवल मुंबई की हवाई यात्रा की क्षमता बढ़ाएगा, बल्कि पश्चिम भारत के हवाई कनेक्टिविटी को भी मजबूत करेगा। शहर और उद्योग जगत के लिए यह हवाईअड्डा विकास और आर्थिक गतिविधियों में भी मददगार साबित होगा।









