लोकवाहिनी, संवाददाता:जोहान्सबर्ग। पीएम मोदी ने जोहान्सबर्ग में हो रहे जी 20 समिट के दौरान दुनिया के 20 ग्लोबल लीडर्स से मुलाकात की। इनमें इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों समेत कई बड़े अंतरराष्ट्रीय नेता शामिल रहे। मोदी ने रविवार को समिट के तीसरे सेशन में दुनिया को एआई के गलत इस्तेमाल को लेकर चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि इससे दुनिया को बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है, इसलिए सभी देशों को मिलकर इसके लिए मज़बूत नियम-कानून बनाने चाहिए।
मोदी ने कहा कि एआई पर एक ग्लोबल कॉम्पैक्ट (यानी अंतरराष्ट्रीय समझौता) होना ज़रूरी है। इसमें तीन चीजें सबसे ज़रूरी होंगी: निगरानी, सुरक्षा और पारदर्शिता। उन्होंने ख़ासतौर पर चेतावनी दी कि डीपफेक वीडियो-ऑडियो, अपराध और आतंकवाद में एआई का इस्तेमाल बहुत खतरनाक है। मोदी ने कहा कि तो एआई का गलत इस्तेमाल सकता है। इसलिए समय रहते पूरी अगर अभी कदम नहीं उठाए गए, समाज के लिए बड़ी समस्या बन दुनिया को एकजुट होकर कार्रवाई करनी चाहिए












