एअर इंटेलिजेंस यूनिट की बड़ी कार्रवाई
आंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹24 करोड़
दो भारतीय यात्री गिरफ्तार
नवी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय विमानतल (IGI Airport) पर कस्टम विभाग ने बड़ी सफलता हासिल की है। एअर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने 23 फरवरी 2026 को टर्मिनल-3 पर आए दो भारतीय यात्रियों से 23.936 किलो गांजा जब्त किया।
यह कार्रवाई क्राबी, थाईलैंड से लौट रहे यात्रियों पर प्रोफाइलिंग के आधार पर की गई। दोनों यात्री फ्लाइट नंबर 6E-1070 से 22 फरवरी को उतरे थे। उन्हें ग्रीन चैनल पर रोका गया और उनके सामान की एक्स-रे जांच और सख्त तलाशी लेने पर गांजा छिपा हुआ पाया गया।
जांच में सामने आया कि रखाडी और पीले ट्रॉली बैग में 8 पैकेट और गहरे हरे व सफेद ट्रॉली बैग में 6 पैकेट छिपाए गए थे। कुल मिलाकर 14 पॉलिथिन पाउच बरामद हुए। प्रारंभिक परीक्षण में पदार्थ गांजा पाया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग ₹24 करोड़ है।
कस्टम अधिकारियों ने दोनों यात्रियों को नार्कोटिक ड्रग्स एंड सायकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 (NDPS Act) के तहत गिरफ्तार किया। जप्त गांजा और पैकिंग सामग्री को सुरक्षित रखा गया है और आगे की जांच जारी है।
एअर इंटेलिजेंस यूनिट की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर ड्रग्स की तस्करी को रोकने में भारतीय कस्टम विभाग पूरी तरह सक्रिय है।









