नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक कच्चा तेल का टैंकर होरमुज़ (Strait of Hormuz) पार कर भारत पहुँच गया है। यह जहाज बुधवार को मुंबई बंदरगाह पहुँचा।
जानकारी के मुताबिक लाइबेरिया के झंडे वाला तेल टैंकर ‘शिनोंग स्वेजमैक्स’ (Shinong Suezmax) दोपहर करीब 1 बजे मुंबई पोर्ट पर पहुँचा और शाम 6 बजकर 6 मिनट पर जवाहर द्वीप टर्मिनल पर खड़ा किया गया। यह टैंकर 1 मार्च को सऊदी अरब के रास तनुरा बंदरगाह से कच्चा तेल लेकर रवाना हुआ था और 3 मार्च को वहाँ से चला था। यह जहाज लगभग 1,35,335 मीट्रिक टन कच्चा तेल लेकर आया है। यह तेल मुंबई के पूर्वी हिस्से माहुल में स्थित रिफाइनरियों को भेजा जाएगा।









