पुलिस आयुक्त रविन्द्रकुमार सिंगल के “ऑपरेशन थंडर—नशामुक्त समाज” अभियान के तहत मिली गोपनीय जानकारी पर तारकेश्वर नगर में छापा मारा गया। कपीलनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आदर्श दहाट को 526 ग्राम गांजे सहित गिरफ्तार किया।
आरोपी के पास से गांजा, मोबाइल और मोटरसाइकिल सहित कुल ₹73,000 का माल जब्त किया गया। एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।











