चंद्रपुर। महाराष्ट्र की 29 महापालिकाओं में 2869 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। इस चुनाव में 33,606 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। हालांकि, चुनाव से पहले ही 68 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। जिसको लेकर विपक्षी दलों ने चिंता जताई है और इनके खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर करने का ऐलान किया है। इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान सामने आया है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि अगर विपक्षी दल महापालिका चुनावों में महायुति उम्मीदवारों के निर्विरोध चुनाव को चुनौती देने के लिए कोर्ट का रुख भी करते हैं, तो भी जनता का जनादेश ही सर्वोपरि रहेगा। वहीं विपक्ष के आरोपों पर सीएम फडणवीस का कहना है कि महापालिका चुनावों में महायुति उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत को विपक्षी दलों द्वारा अदालत में चुनौती दिए जाने पर भी जनता का जनादेश सर्वोपरि रहेगा।
चंद्रपुर में एक रोड शो के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, “वे बेशक अदालत जा सकते हैं, लेकिन जनता की अदालत ने हमें चुना है। भले ही वे (विपक्षी दल) अदालत में जाएं, जनता का जनादेश अदालत में सर्वोपरि होगा।” मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि कई निर्दलीय और मुस्लिम उम्मीदवार भी निर्विरोध चुने गए हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल इनके बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं? क्योंकि उन्हें अपनी हार स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है और अब वे बहाने ढूंढ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहरों के विकास के लिए 50,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं और सरकार चंद्रपुर के विकास के लिए धनराशि उपलब्ध कराएगी। उन्होंने मतदाताओं से यह भी अपील की कि यदि वे चाहते हैं कि शहर के विकास के लिए धनराशि का सही उपयोग हो, तो वे चंद्रपुर महापालिका में भ्रष्ट लोगों को न चुनें। फडणवीस ने लोगों से महायुति को सत्ता में लाने के लिए वोट देने की अपील की और आश्वासन दिया कि सरकार अगले पांच वर्षों तक जनता की देखभाल… (पेज 6 पर)









