पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़े ही गर्मजोशी से स्वागत किया। खास बात यह रही कि प्रधानमंत्री ने तय प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए खुद एयरपोर्ट जाकर उनका स्वागत किया और अगवानी की। इसके बाद एयरपोर्ट से दोनों नेता एक साथ एक ही कार में वहां से रवाना हुए।
शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान करीब 3 घंटे के बहुत ही छोटे दौरे पर भारत आए थे। दिल्ली में पीएम मोदी और यूएई राष्ट्रपति अल नाहयान की वार्ता में रक्षा, अंतरिक्ष, ऊर्जा, एलएनजी (LNG) आपूर्ति, निवेश, फूड सिक्योरिटी और आतंकवाद विरोध पर अहम समझौते हुए। इस दौरान यूएई भारत का बड़ा ऊर्जा और रणनीतिक साझेदार बना।












