लोकवाहिनी, संवाददाता:तेल अवीव। इजरायल दौरे पर पहुँचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ शब्दों में कहा कि आतंकवाद को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि भारत और इजरायल कंधे से कंधा मिलाकर आतंकवाद और उसके समर्थकों का विरोध करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।
इजरायल की धरती से दिए इस बयान को पाकिस्तान के लिए कड़ा संदेश माना जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद का दुनिया में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने दोहराया कि भारत और इजरायल मिलकर आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से खड़े रहेंगे। फिर पीएम मोदी और इजराइली पीएम नेतन्याहू ने द्विपक्षीय मीटिंग (Bilateral Meeting) के बाद जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान बताया गया है कि इजरायल में भी अब भारत का UPI (यूपीआई) पेमेंट सिस्टम चलेगा।











