लोकवाहिनी, संवाददाता:नई दिल्ली। राज्यसभा में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पश्चिमी एशिया में छिड़े भीषण संघर्ष के कारण उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए अधिकार संपन्न सात नए समूहों का गठन किया गया है, जो एलपीजी (LPG), आवश्यक सेवाओं एवं वस्तुओं की आपूर्ति एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अन्य विषयों का नियमित आकलन कर सुझाव देंगे।
उन्होंने कहा कि अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग जारी रही तो इसके गंभीर दुष्परिणाम होंगे। आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेने वाला है। इसमें राज्यों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि हॉर्मुज स्ट्रेट (Hormuz Strait) में हमारे जहाज और भारतीय फंसे हुए हैं। यह चिंताजनक है। हमारे व्यापार के रास्ते प्रभावित हो रहे हैं।








