क्लास बंक कर गेम? पुलिस जांच में चौंकाने वाली जानकारी,गेम ज़ोन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
कल्याण:कल्याण पूर्व के चिंचपाड़ा इलाके में स्थित ‘जॉयस्टिक जंगल’ गेम ज़ोन पर कल्याण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बिना किसी नियम का पालन किए यह गेम ज़ोन लगातार संचालित किया जा रहा था।
जांच में यह सामने आया कि आठ नाबालिग लड़के-लड़कियाँ क्लास बंक कर यहां गेम खेलने आते थे। गेम ज़ोन में कुछ आपत्तिजनक बातें भी पुलिस के ध्यान में आई हैं। गेम ज़ोन चलाने वाले पृथ्वीराज चौहाण, श्रीराम चौहाण और अमित सोनावने के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस पूरे मामले की आगे की जांच DCP अतुल ज़ेंडे के मार्गदर्शन में जारी है।











