आरोपी दुर्गेश गुप्ता गिरफ्तार, घटना सीसीटीवी में कैद – दो मासूम बच्चे अनाथ
कचरा फेंकने के वाद से खूनी हत्याकांड : पति की हत्या, पत्नी की सुसाइड
उल्हासनगर:उल्हासनगर से एक ऐसी सनसनीखेज खबर जो दिल दहला देने वाली है। घर के बाहर कचरा फेंकने के एक मामूली विवाद ने दो जिंदगियों का अंत कर दिया। 9 मार्च 2026 सोमवार को कचरा फेंकने वाले दुर्गेश गुप्ता और ठेके पर सफाईकर्मी महादू जगताप के बीच झगड़ा इतना भड़क गया कि गुप्ता ने धारदार हथियार से जगताप की चाकू मारकर हत्या कर दी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
पुलिस ने तुरंत आरोपी दुर्गेश गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन त्रासदी यहीं खत्म नहीं हुई। पति की हत्या की खबर सुनते ही महादू की पत्नी पूर्वी जगताप ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दंपति के दो बच्चे हैं, जो अब अनाथ हो गए हैं। किरकोळ वाद से पूरा परिवार बर्बाद हो गया।
पुलिस के अनुसार, इलाके में कचरा इधर-उधर फेंकने को लेकर दोनों के बीच पहले भी झगड़े होते थे। सोमवार को गुप्ता ने जगताप से कहा, “हमेशा गुस्से से क्यों देखता है? क्यों झगड़ा करता है?” इसी बहस में गुस्से में आकर उसने वार कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि कैसे गुप्ता ने हथियार उठाया और हमला बोला। उल्हासनगर पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है।
यह घटना समाज के लिए चेतावनी है। छोटे-मोटे विवादों को संभालने के बजाय हिंसा का सहारा लेना कितना घातक हो सकता है, इसका जीता-जागता उदाहरण है। जगताप दंपति के परिवार का पूरा कुनबा उजड़ गया। स्थानीय लोग सदमे में हैं और प्रशासन से दोषियों को कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।
हमारी टीम मौके पर पहुंची तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बच्चों का भविष्य क्या होगा, यह सवाल सभी के जेहन में है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाया और मामला हत्या तथा आत्महत्या का दर्ज कर लिया।









