मुंबई। ट्रंप की 500 फीसदी टैरिफ धमकी की वजह से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स कारोबारी सत्र के दौरान 780 अंकों की गिरावट देखने को मिली। गुरुवार को लगातार चौथे दिन मार्केट में गिरावट का सिलसिला कायम रहा और शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुए।
एक तरफ सेंसेक्स में 780 अंकों की गिरावट देखने को मिली, तो दूसरी तरफ निफ्टी 50 में 275 अंकों की गिरावट देखने को मिली। बता दें कि सेंसेक्स में प्रतिशत के हिसाब से चार महीने से ज्यादा समय में एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट गुरुवार को ही देखने को मिली। गुरुवार को सेंसेक्स ने 84,180 के लेवल पर ओपनिंग दी, और दिन के आखिर तक यह 0.92 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,180 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 50 ने गुरुवार को 26,106 के लेवल पर ओपनिंग दी, और दिन के आखिर तक यह 1.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,876 के लेवल पर बंद हुआ।








