लोकवाहिनी, संवाददातामुंबई। चालू वित्त वर्ष के पहले दिन स्थानीय शेयर बाजार में तेजी रही और बीएसई (BSE) सेंसेक्स 1,187 अंक चढ़ा, जबकि एनएसई (NSE) निफ्टी 348 अंक की बढ़त में रहा। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद के बीच वैश्विक बाजारों में तेजी के साथ घरेलू बाजार बढ़त में रहे। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,186.77 अंक यानी 1.65 प्रतिशत बढ़कर 73,134.32 अंक पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान, एक समय इसमें $2,017.03$ अंक की तेजी दर्ज की गई और यह $73,964.58$ अंक पर पहुँच गया था। रही निवेशकों ने एक ही सत्र में 10 लाख करोड़ कमाए। वास्तव में बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन पिछले सत्र के $412$ लाख करोड़ रुपये से बढ़कर $422$ लाख करोड़ रुपये हो गया।







