धुले:तपोवन मामले पर संजय गायकवाड ने कहा कि कुछ जगहों से लोगों की आस्था जुड़ी होती है, और वन उखाड़ना उचित नहीं होता है। यह हमारी पार्टी की स्थिति है। हम वन को बचाने के लिए आगे आए हैं। आगे उन्होंने कहा की मंत्री गिरीश महाजन की भूमिका अलग है, लेकिन हम जनता की भावनाओं के साथ खड़े हैं। जो निर्णय लिया जाएगा, वह सरकार का होगा, पर हम जनता के साथ हैं।”
महायुती के 1 वर्ष पूरे होने पर संजय गायकवाड ने महायुती के सभी तीन पक्षों को एक वर्ष पूरे होने पर बधाई दी और कहा, “महायुती मजबूत है। स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनावों में कार्यकर्ताओं को न्याय मिलना चाहिए। हर कोई अपनी जगह चुनाव लड़ना चाहता है। इसलिए युति और आघाड़ी नहीं है, बल्कि हर जगह महायुती की जीत होगी।”











